राजस्थान : घर में हुई 30 लाख के गहनों की चोरी, रंग-रोगन करने आए पेंटरों पर शक

By: Ankur Wed, 11 Nov 2020 6:36:14

राजस्थान : घर में हुई 30 लाख के गहनों की चोरी, रंग-रोगन करने आए पेंटरों पर शक

श्रीगंगानगर के एक पीजी हॉस्टल के संचालक के घर से लगभग 50 तोला सोने के जेवरात तथा काफी मात्रा में चांदी के सिक्के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। गहनों की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। पुरानी आबादी थाना पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 20 निवासी राजेंद्र गोयल ने मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में पिछले दिनों मकान एवं पीजी हॉस्टल में रंग रोगन करने आए लाेगाें पर शक जताया गया है।

पुलिस ने बताया कि गोयल ने मुकदमे में बताया है कि दीपावली को देखते हुए उसने ठेकेदार मुकेश राव पेंटर से मकान एवं हॉस्टल के रंग रोगन की बात की थी। मदन राव पेंटर ने 15 सितंबर को रंग रोगन का काम शुरू करवा दिया। जयराम, प्रवीण और दो तीन अन्य युवकों को इस काम पर लगाया। रंग रोगन का काम 30 अक्टूबर तक चला। इसके दो-तीन दिन बाद उसने मकान की प्रथम मंजिल पर बेडरूम में रखी लकड़ी की अलमारी के लॉकर को चेक किया। लॉकर टूटा हुआ था। उसमें सोने-चांदी के जेवरात वाला बैग नहीं मिला।

रंग-रोगन करने आए पेंटरों पर शक, केस दर्ज

बैग में लगभग 50 तोले सोने के जेवरात और चांदी के 15 सिक्के थे। सोने के कुछ टूट-फूट के गहने भी बैग में थे। पुलिस के अनुसार राजेंद्र गोयल ने बताया है कि रेगजीन के बैग में उसकी पत्नी ललिता देवी की सोने की 14 चूड़ियां, गले के दो हार, दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी कांटे, 6 लेडीज अंगूठियां, खुद उसकी सोने की एक चेन, दो जेंट्स अंगूठियां, उसके पुत्र दीपक की पत्नी की सोने की चार चूड़ियां, एक हार, दो जोड़ी टॉप्स/कांटे, तीन लेडीज अंगूठियां, एक सोने की चेन, दीपक की सोने की दो चेन, एक अंगूठी, उसके छोटे पुत्र महेंद्र की पत्नी नीतू गोयल की सोने की 4 चूड़ियां एक मंगलसूत्र, एक लेडीज चेन, तीन अंगूठियां, एक हार, दो जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी कांटे और महेंद्र की सोने की चेन व एक अंगूठी आदि गहने गायब हैं। चोरी गए सोने के जेवरात का बाजार भाव लगभग 25 लाख रुपए है। सोने के कुछ टूटे-फूटे गहने और चांदी के जेवरात मिलाकर यह चोरी लगभग 30 लाख की बताई जा रही है।वहीं पुलिस ने बताया कि चोरी बड़ी है। इसके लिए टीम गठित की गई है। जल्दी ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान : आराम करने सोए बुजुर्ग पर गिरा बिजली का खंबा, हुई मौत

# राजस्थान : पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद बिक्री, एक गिरफ्तार, सामान जब्त

# राजस्थान : डंपर से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जता मामला दर्ज

# राजस्थान : बिना भुगतान किए 10 साल तक जलाता रहा ट्रांसफॉर्मर, कंपनी को मिली शख्स पर एफआईआर की छूट

# राजस्थान : बाइक सवार बदमाशों का आतंक बरकरार, महिला के गले से चेन तोड़ ले गए

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com